A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

ध्वजारोहण इतिहास की श्रृंखला की कडी होने का बोध कराता है – जय बिहारी

ध्वजारोहण इतिहास की श्रृंखला की कडी होने का बोध कराता है – जय बिहारी

IMG 20240817 WA0040

भोजपुर जिले के गडहनी प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गौरा हिन्दी मे प्रभारी प्रधानाध्यापक जय बिहारी पासवान के द्वारा झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन भाषण मे कहा कि ध्वजारोहण इतिहास की श्रृंखला की कडी होने का बोध कराता है।आज ही के दिन बीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणो की आहूति देकर देश को आजाद कराया था।हमसभी इसे भूल नही सकते।हम नमन करते हैं ऐसे बीर सपूतो को जिन्होंने हमे अंग्रेजो की गुलाम से आजाद कराया।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगो व विद्यालय परिवार के द्वारा भारत माता की जय, बीर शहीद अमर रहे, वन्दे मातरम आदि के नारे लगाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।इस मौके पर शिक्षक तुफैल अंसारी, अशोक चंद्र भारती, टोला सेवक चंदन चौधरी, अल्ताफ कुमार, रसोईया सरिता देवी तथा गांव के ग्रामीण सुधीर कुमार सिंह, मिंटू सिंह, घुरण सिंह, सुमन सिंह सहित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक गण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!