A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

गांव खलीलपुर कद्दीम के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला महिला का शव * पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

IMG 20240820 220801
रेल ट्रैक पर पड़े महिला के शव को देखती पुलिस।

कांठ (मुरादाबाद)

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कांठ पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला कौन थी कहां की रहने वाली थी, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कांठ थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम से पास से होकर गुजर रही रेल लाइन पर मंगलवार की शाम करीब 06:00 बजे पहुंची 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला आ रही ट्रेन की अचानक चपेट में आ गई। जिससे ट्रेन से कटकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब लोगों ने रेल ट्रैक पर महिला के शव को पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल कांठ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए रेल ट्रैक पर पड़े महिला के शव को कब्जे में लिया।

पुलिस में मौके पर काफी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन मृतका कौन थी और कहां की रहने वाली थी, इसकी कोई भी पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामें की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कांठ थाने से निरीक्षक अपराध जयदेव सिंह यादव ने बताया कि जिस महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है, वह ऐसे ही घूमती फिरती रहती थी और दिमागी रूप से भी कुछ बीमार थी।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता 

Back to top button
error: Content is protected !!