
खोया हुआ पर्स लौटाया ……..
पेश किया ईमानदारी का परिचय
कुचामन शहर के निकटवर्ती ग्राम सुजानपुरा निवासी भंवरलाल किसी कार्यवश कुचामन से शिवदानपुरा जाते समय रास्ते में कहीं पर्स कहीं गिर गया। इसके बाद भंवरलाल पर्स की तलाश में वापस कुचामन की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान सुशील जांगिड़ ने फोन पर भंवरलाल को पर्स मिलने की जानकारी दी। सुशील जांगिड़ ने डॉ. रामनिवास बिजारणियां की मौजूदगी में पर्स को वापिस भंवरलाल को सुरक्षित लौटाया। पर्स में कुछ रुपए, ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक कागजात थे।


