A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

ग्राम सभा आयोजित कर सर्वे की दी गई बिस्तृत जानकारी

ग्राम सभा आयोजित कर सर्वे की दी गई बिस्तृत जानकारी

IMG 20240823 WA0053

अगिआँव। प्रखण्ड क्षेत्र के बेरथ एवं रतनाढ गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण मे जमीन सर्वे संबंधित ग्राम सभा का आयोजन पैक्स अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया जिसमे रतनाढ पंचायत के सैकडो किसानो ने भाग लिया।इस अवसर पर सर्वे पदाधिकारी अमीन शिवनाथ शर्मा एवम कानूनगो अजय कुमार यादव के द्वारा सर्वे संबंधित बिस्तृत जानकारी ग्रामीणो को दी गई।वहीं बताया की आप सब के पूर्वज के नाम से यदि जमीन है, आप अपने नाम से कराना चाहते है तो आप अपना वंशावली, दस्तावेज, केवाला एवम अदतन रसीद, आधार, मोबाइल नंबर के साथ अपना सभी कागजात उपलब्ध करवायेंगे।इन सभी कागजातों को देखने व सही पाये जाने के पश्चात सर्वे के दौरान नामांतरण किया जायेगा।वहीं किसान कामेश्वर सिंह, शिवप्रसाद सिंह, दयानंद सिंह, अमरजीत सिंह, अलख सिंह एवम अन्य किसानों ने अपने मन के संसय वाले अनेकों प्रश्न पूछे जिसका समाधान पदाधिकारियों द्वारा बताया गया।इस मौके पर रतनाढ पंचायत के सैकडो किसान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!