ताज़ा खबर

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग की घटना कारित करने में संलिप्त चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार तथा 314.85लीटर विदेशी शराब एवम 168लीटर देशी महुआ शराब बरामद।

दिनांक 25/08/2024को बम बाबा स्थान के पास कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में नगर पुलिस उपाधीक्षक/2के नेतृत्व में एक विषेस टीम का गठन किया गया है। विशेस टीम को आसूचना संकलन के दौरान उक्त अपराधियों का आर्म्स के साथ एक वीडियो वायरल प्राप्त हुआ जो कोतवाली थाना क्षेत्र में है। इस संबंध में कोतवाली थाना कांड संख्या 435/24दिनांक 26/08/2024दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।

दिनांक 26/08/2024को वादी के लिखित आवेदन प्राप्त होने पर डेल हा थाना द्वारा फायरिंग की घटना कारित करने के संबंध में कांड संख्या 207/24दिनांक26/08/2024तथा कांड संख्या 208/24दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है दोनो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की घटना कारित की गई थी। जिसमे प्रथम पक्ष के 1/राजू मांझी 2/दुर्गा मांझी दोनो पिता कमल मांझी 3/टोनी चंद्रवंशी पिता मुन्ना चंद्रवंशी तीनो सा बागेश्वरी गुमटी बम बाबा थाना डेल हा जिला गया तथा द्वितीय पक्ष 4/रौशन पासवान पिता राजाराम पासवान सा बागेश्वरी गुमटी बम बाबा थाना डेल हा जिला गया को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर बम बाबा पहाड़ के टल्ली स्थित गुफा से 314.85लीटर विदेशी शराब एवम 168लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया

इस संबंध मे डेल हा थाना कांड संख्या 209/24दिनांक27/08/2024दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी जारी है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!