
एफआरएएस के बिरोध मे एएनएम का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार इमर्जेंसी सेवा छोड बन्द रहेंगे अन्य कार्य

गडहनी। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गडहनी के प्रांगण मे एएनएम के द्वारा बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को कार्य बहिष्कार को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।धरना का नेतृत्व कर रही एएनएम कान्ति कुमारी मधु ने बताया कि एफआरएएस के बिरोध मे आज 28 अगस्त से तीन दिवसीय कार्य का बहिष्कार किया गया है।इस दौरान यानी 28, 29 और 30 अगस्त को स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत संचालित इमर्जेंसी सेवा छोड़कर अन्य कोई भी कार्य संचालित नही होगा।उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश के अनुसार हमलोगो को तीन टाइम प्रातः नौ बजे, दोपहर एक बजे और शाम पांच बजे एफआरएएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना है जो कि क्षेत्र के लिए सही नही है।सरकार इन तीन दिनो मे अगर इसमे संसोधन नही करती है तो आगे चलकर बडा आन्दोलन किया जायेगा।इस मौके पर सजनी कुमारी, कांति कुमारी मधु, मंजू कुमारी, माधुरी सिंन्हा, इन्दू सिंन्हा, रेणू कुमारी, आशा कुमारी पंडित, लक्की कुमारी, किरण कुमारी, चंद्रकांती कुमारी सहित अन्य कई एएनएम मौजूद थी।
