A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती की अंतिम चरण की परीक्षा संपन्न

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

 

कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती के अंतिम चरण की परीक्षा संपन्न

 

4646 में से 3367 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा 1279 रहे अनुपस्थित

 

केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का छठा व अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों पर कुल 4646 परीक्षार्थियों में 3367 ने परीक्षा दी जबकि 1279 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों पर नियमित रूप से जिला प्रशासन एवं पुलिस की पैनी नजर रही।

कदाचारमुक्त एवम् शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधी में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू रहा। उड़नदस्ता दल के दण्डाधिकारी एवम् पुलिस पदाधिकारी ने अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया।

 

पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही बल्कि स्थानीय लॉज, होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों और फोटो स्टेट की दुकानों तक सतर्कता रही। जिला नियंत्रण कक्ष से हर एक परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष तथा केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का यह आलम था कि परीक्षा केंद्र के दूर-दूर तक असामाजिक व्यक्ति नहीं दिखे। जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक स्वयं भी सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश और डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र प्रसाद,जो पूरी परीक्षा के वरीय प्रभारी हैं, भी सुबह से सभी सेंटरों का जायजा लेते दिखे।

 

पूर्वाह्न 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। 10:30 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया था। परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था। परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री लेकर नहीं जाना था। लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले ही मुहैया कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!