
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने मालवन तहसील के राजकोट मे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढह जाने की घटना के संबंध को पता लगाने एवं और दुर्भाग्यपूर्ण इस घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी लेने के लिए सिविल इंजिनियरो विशेषज्ञो आईआईटी और नौसेना के अधिकारियो की एक तकनीकि संयुक्त समिति का गठन करने निर्णय लिया है। कमेटी मूर्ति के ढहने के कारणो का पता लगाकर जिम्मेदारी तय करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने लोक निर्माण विभाग को छत्रपति शिवाजी महाराज की उपलब्धियो के अनुरूप एक भव्य एवं उत्कृष्ट प्रतिमा स्थापित करने हेतु देश के सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकारो सिविल इंजिनियरो विशेषज्ञो तथा नौसेना अधिकारियो की समिति बनाने का निर्देश दिया है।