
कृषि स्नातक की रिक्त सीटों पर 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

रिपोर्ट :- प्रशान्त पटेल
ओपन काउंसलिंग हेतु आज से 3 सितम्बर तक आवेदन भरे जाएंगे
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 39 शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में ‘नवीन शिक्षा नीति 2020’ के तहत रिक्त सीटों
हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया अब ओपन कर दी गई है। रिक्त सीटों पर अब 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया कल 31 अगस्त से प्रारंभ हो रही है। बीएससी कृषि ऑनर्स की रिक्त सीटों पर कक्षा 12वीं के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विज्ञान समूह (भौतिक, रसायन एवं गणित या भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान) अथवा कृषि समूह (कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, पशुपालन एवं कुक्कुट पालन) के साथ उत्तीर्ण हो, वे इस ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु योग्य होंगे। पूरक परीक्षा 2024 से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होने हेतु योग्य नहीं होंगे। सामान्य वर्ग के
ऑनलाइन पंजीयन आज से
अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में भाग लेने हेतु 31 अगस्त से 3 सितम्बर रात्रि 11:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज अपलोड करना होगा। 4 सितम्बर रात्रि 11:30 बजे तक असफल फीस ट्रांजेक्शन वाले अभ्यर्थी पुनः फीस जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन हेतु कृषि महाविद्यालय रायपुर में 5 से 7 सितम्बर तक प्रातः 9 से सायं 5:30 बजे तक उपस्थित होना होगा। 9 सितम्बर की प्रावीण्य सूची अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थियों को सीट आवंटन, आवश्यक होने पर सीट कन्वर्जन एवं फीस जमा करने हेतु कृषि महाविद्यालय में पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16 सितम्बर तक उपस्थित होना होगा एवं पंजीकृत 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के मूल निवासी वाले अभ्यर्थियों को 11 सितम्बर, 2024 को उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में 50 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक होगा। काउंसलिंग में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी एवं अन्य प्रदेशों के मूल निवासी आवेदन
कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटें अन्य प्रदेशों के योग्य अभ्यर्थियों (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक) से भरी जाएंगी।







