A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

खेत पर फसल देखने गए युवक की नदी में डूब कर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

हरपालपुर ,हरदोई।बरसात के दिनों में कटियारी क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।ऐसे में नदियों के किनारे बसे लोगो के लिए खतरा बना रहता है।नदी पार कर खेतो में काम करने के लिए जाने बालो को जान की आफत बनी हुई है।अरवल थाना क्षेत्र में खेत पर फसल देखने गए एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गयी।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर घटवासा गांव निवासी रामसिंह यादव का लगभग 40 वर्षीय पुत्र रामप्रताप गम्भीरी नदी के पार खेत मे खड़ी अपनी फसल देखने के लिए गया हुआ था।जहां वह नदी पार करते समय अचानक बीच नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अरवल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर युवक के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।उधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!