A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर को कोतमा पुलिस ने किया जप्त।

ड्राइवर मौके से फरार

ब्यूरो रिपोर्ट बृजेश मिश्रा अनूपपुर/कोतमा। जिले के कोतमा थाना अंतर्गत दिनांक-01.09.24 को कोतमा पुलिस को फोन के जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सारंगगढ़ में एक स्वराज कम्पनी का बिना नम्बर ट्रेक्टर नीला सफेद कलर का अपनी लाल रंग की ट्राली में अवैध रूप से चोरी की रेत लेकर जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस के पहुंचते ही ट्रेक्टर का चालक सारंगगढ़ स्कूल तिराहे के पास पुलिस को देखकर ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया जिससे ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड रेता कुल कीमती करीब 705000/ रूपये को जप्त किया जाकर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!