
राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में के वी के बच्चों ने दिखाया दम, 9 सोना, 3 चांदी व 9 कांस्य पदक जीता

उदवंतनगर। राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय आरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बच्चों ने पदक तालिका में भोजपुर को 9 सोना, 3 चांदी तथा 9 कांस्य पदक दिलाए। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन को जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बच्चों को बधाई दी है। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर केन्द्रीय विद्यालय आरा के प्रधानाचार्य एम एस अहमद ने बच्चों को पुरस्कृत किया है। प्रधानाचार्य ने बताया ने बताया कि राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों ने 9 सोना, 3 चांदी तथा 9 कांस्य पदक के साथ ही 80 हजार रुपए नकद पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की खुशी कुमारी, पालक भारद्वाज, ख्याति कुमारी, चाहत सिंह, रीया कुमारी ने सोना, शिवम् शर्मा, आनीष कु सिंह, विवेक कुमार ने चांदी तथा अतुल्य राज, नीरज कुमार सिंह, आयुष राज, कार्तिक कुमार, शिवम् कुमार,रिया कुमारी, पालक भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। पीएचई शिक्षक मनीष कुमार सिंह व खेल कोच अंजलि पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज किया। शिक्षक पी एन मिश्रा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आप और प्रयास करें।आपका लक्ष्य चांदी व कांस्य नहीं केवल सोना होना चाहिए। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मौजूद थे।







