
‘ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की , 32 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया था परीक्षा में भाग

पीआरपीबी की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 पदों के लिए री – एग्जाम का आयोजन 23 से 31 अगस्त तक किया गया था । एग्जाम के बाद अब जल्द ही पुलिस बोर्ड की ओर से आंसर की डाउनलोड के लिए जारी कर दी जाएगी । उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार कर उम्मीदवारों रिजल्ट घोषित किया जाएगा । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का री – एग्जाम 23 , 24 , 25 , 30 और 31 अगस्त 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया है । एग्जाम संपन्न होने के बाद अब यूपीपीआरपीबी की ओर से जल्द ही आंसर की कर दी जाएगी । उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी । उत्तर के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और किसी आंसर से संतुष्ट न होने पर तय तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे ।







