
‘ एडेड विद्यालयों के 40 हजार शिक्षकों व कर्मचारियों की विजिलेंस जांच फिर तेज
प्रदेश के सहायता प्राप्त ( एडेड ) माध्यमिक विद्यालयों में अयोध्या के विद्यालयों से शुरू हुई जांच का दायरा काफी विस्तृत होता जा रहा है । विजिलेंस की ओर से की जा रही जांच के दायरे में 1981 से 2020 तक नियुक्त हुए लगभग 40 हजार शिक्षक कर्मचारी आ गए हैं । हालांकि शिक्षक संगठन इसके विरोध में भी उत्तर हैं । उन्होंने कहा है कि यह शिक्षकों उत्पीड़न का रास्ता खोल दिया गया है । जानकारी के अनुसार कुछ जिलोंमें सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में हुई नियुक्ति की मामले की जांच की जा रही । किंतु यह मामला अचानक विस्तार लेने लगा है । पिछले दिनों विजिलेंस की ओर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर कहा गया कि विभागीय अधिकारी नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा रहे हैं ।







