?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा के पंजीयन 19 सितंबर से शुरू

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। खरीफ विपणन वर्ष 2024 25 में समर्थन मूल्य पर धान ज्वार बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है किसान 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पंजीयन कर सकते हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वह निर्धारित समय में पंजीयन कर ले जिस किसी को भी असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सरल बनाया गया है। किसान स्वयं अपने मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इस योजना से किसानों को पंजीयन केदो पर लंबी लाइन लगाने से मुक्ति मिलेगी। किसानों के मोबाइल से पंजीयन करने की सुविधा के अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। पंजीयन के लिए ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र सरकारी समिति सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र एमपी किसान एप पर की गई है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन क्योंशक , कॉमन सर्विस सेंटर या फिर लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकता है किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज, किसान का आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा। किसान के समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खातों में किया जाएगा। पंजीयन करने और बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगाScreenshot 2024 0307 131233 2

Back to top button
error: Content is protected !!