A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर: एक माह में 97 यूनिट होल ब्लड हुआ कंपोनेंट, मरीजों को मिल रहा लाभ

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में कंपोनेंट यूनिट शुरू होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगीं हैं।मरीज होल ब्लेड के साथ-साथ ब्लड बैंक से अलग-अलग ब्लड भी प्राप्त कर रहे हैं। कंपोनेंट शुरू होने के एक माह के अंदर ही लगभग 100 से अधिक मरीजों को सुविधा मिल चुकी है। जबकि, इससे पहले मरीजों को कंपोनेंट ब्लड के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में चार जुलाई को कंपोनेंट यूनिट का उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से मरीजों को होल ब्लड के साथ कंपोनेंट ब्लड भी ब्लड बैंक से उपलब्ध होने लगा। जबकि, इससे मरीजों को अब अन्य जिला व प्राइवेट ब्लड का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जुलाई माह में 82 यूनिट खून को कंपोनेंट किया गया था। इसमें से 74 यूनिट पीआरबीसी मरीजों ले गए थे, 32 यूनिट प्लेटलेट्स व तीन यूनिट प्लाज्मा मरीज ले गए हैं। जबकि प्लेटलेट्स का समय कम होने से 22 यूनिट को नष्ट करना पड़ा था। जबकि, इस माह के पांच दिन में ही मरीजों ने 19 यूनिट पीआरबीसी व आठ यूनिट प्लेटलेट्स का प्रयोग किया है। जबकि पिछले माह में 58 यूनिट होल ब्लेड भी मरीजों को चढ़ाया गया है।

एसएलटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कंपोनेंट शुरू होने से मरीजों को सुविधा मिलने लगी हैं। पिछले माह से अब तक 97 यूनिट होल ब्लड कंपोनेंट किया गया है। जबकि इससे कई मरीजों को तत्काल लाभ भी मिला है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को खून देने के साथ कोई अन्य चार्ज नहीं देना पड़ता है। जबकि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को होल ब्लड के लिए 1050, पीआरबीसी के लिए 1050, प्लाज्मा के लिए 300 व प्लेटलेट्स के लिए भी 300 रुपये सरकारी शुल्क जमा करना पड़ता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!