A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

तालाब में डूबने से नौ साल की बालिका की मौत

तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना अंतर्गत नवेल खौदी में सोमवार शाम घर के पास तालाब के पानी में डूबने से नौ साल की बालिका की मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार वह तालाब के किनारे खेल रही थी। पैर फिसलने से पानी में गिर गई। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के नवेल खौदी में सेवक निषाद की पुत्री प्रियंका की डूबने से मौत हो गई है। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस संबंध में कठेला समय माता थाने के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने कहा कि घटना की सूचना नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!