05 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने से पत्रकार पुलिसिया कार्रवाई से अस॓तुट
05 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने से पत्रकार पुलिसिया कार्रवाई से अस॓तुट




चित्रकूट 11 सितम्बर 2024
05 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने से पत्रकार पुलिसिया कार्रवाई से अस॓तुट
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट के वरिष्ठ पत्रकार व नेशनल टीवी न्यूज़ लाइव ब्यूरो संजय मिश्रा द्वारा पहाड़ी ब्लॉक के सचिव आशीष सिंह की झूठी आख्या लगाने पर खबर प्रसारित किया था जो
सचिव को नागवार गुजरी और सचिव अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ शिवसंपत करवरिया से फोन पर पत्रकार संजय मिश्रा को अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी दी जिसका आडियो जनपद चित्रकूट में वायरल है। जिसकी लिखित शिकायत पहाड़ी थाना प्रभारी को आडियो सहित दे कर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। लेकिन पांच दिनों बाद भी पुलिस द्वारा पत्रकार के आवेदन को संज्ञान नहीं लिया
गया जिससे भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ मंडल प्रभारी चित्रकूट बांदा व जिला ब्यूरो संजय कुमार उर्फ संजय मिश्रा थाना प्रभारी पहाड़ी द्वारा अभद्र टिप्पणी व धमकी देने वाले सचिव के विरुद्ध कोई कार्यवाही न करने पर नाराजगी जताई है।जब की कोर्ट से लेकर केंद्र व राज्य सरकार व उत्तर प्रदेश के डीजीपी के सख्त दिशा निर्देशों को दरकिनार कर थाना प्रभारी द्वारा मनमानी की जा
रही है । जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पत्रकार संजय मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह चित्रकूट से मांग की है कि देश के चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकार की स्थिति को संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करा कर उचित कार्रवाई करें जिससे जनपद के पत्रकार बंधु निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर सकें । अन्यथा की स्थिति में पत्रकार संघ को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।









