A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ: 5 लाख तक मुफ्त इलाज………..

BJP ने घोषणापत्र में वादा किया था, 70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो,

केंद्र सरकार ने बुधवार (11 सितंबर) को बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब 70 साल से ऊपर के सभी लोग आयुष्मान भारत पीएम जनआरोग्य योजना में शामिल होंगे। मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।

लोकसभा चुनाव से पहले जारी भाजपा घोषणापत्र में ये बात कही गई थी। सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल सकेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुरुआत में योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जैसे-जैसे लोग इस योजना से जुड़ेंगे, इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि 70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस लाभ का फायदा उठा सकेंगे। उनके लिए एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। इससे उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!