A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

श्रद्धांजलि बनी दो परिवारों का सहारा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।विपत्ति के समय में शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिलना किसी भी परिवार के लिए एक सहारे से कम नहीं होता।कलेक्टर संदीप जी. आर. भी शासकीय सेवक की असमय मृत्यु पर श्रद्धांजलि योजना के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने की राह में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।कलेक्टर के द्वारा श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से सागर जिले के बहुत से पात्र परिवारों को इस योजना लाभ दिलाया गया है, जिससे उन परिवारों की आर्थिक परिस्थितियों में सुधार हो सके। इसी कड़ी में आज सागर जिले के दो परिवारों को इसका लाभ मिला है। जिसमें दिनेश सौर और समीर खान का परिवार शामिल है।कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने श्रद्धांजलि योजना के तहत दिनेश सौर और समीर खान को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया।जब दोनों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है। जिससे उनका परिवार आर्थिक विपत्ति का सामना कर रहा था। घर परिवार को चलाने वाला सहारा खत्म हो चुका था। श्रद्धांजलि योजना की पहल से हमारे परिवार को एक सहारा मिल गया है। कलेक्टर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिलने पर दोनों परिवारों के लोगों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!