
कोरबा- (कुरूडीह, कुदरी समाचार ) :- गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है. गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों तक देशभर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी I
गणपति पंडाल भव्यता से सजाए जा रहे, जिसमें विघ्नहर्ता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुरूडीह के बैगापारा, बजरंग चौक, एवं सड़कपारा,कुदरी में गणेश उत्सव समितियों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव की धूम रहेगी I
ग्राम पंचायत कुरूडीह, कुदरी में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों मोहल्लो में श्रद्धाभाव के साथ गणपति जी की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

पार्वती के लाडले, शिवजी के प्यारे I
लड्डू खाकर जो मूषक पर सवारे
वो गणपति बप्पा घर हैं पधारे ।




