

नगर निगम के स्लॉटर हाउस के उत्तरदायी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हुआ सख्त।
सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम द्वारा संचालित कमेला कॉलोनी स्थित स्लॉटर हाउस की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड अब सख्त हो गया है और बोर्ड ने मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर के स्थानीय प्रदूषण कार्यालय से जवाब तलब कर लिया है-उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी वृत्त 3 की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड सहारनपुर को लिखे गए पत्र में बोर्ड के पत्र संख्या एच12207/सी-3/जल 122/सहा0/24 दिनांक 07.06.2024 संदर्भ ग्रहण करने को कहा है जिसके माध्यम से उद्योग मे. स्लाटर हाउस नगर निगम, कमेला कॉलोनी सहारनपुर व उसके उत्तरदायी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं- आदेशों के बाद कमेला ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों में खलबली मची हुई है और एक बार फिर से सेटिंग का खेल शुरु हो गया गई- वही कमेला क्षेत्र में अवैध कटान को लेकर पुलिस भी सख्त हो गई है – मुर्दारी मीट के ठेकेदार हुई कार्रवाई से अवैध मीट सप्लाई करने वालों में हड़काम मचा हुआ है- पुलिस खुलाशें के अनुसार मुर्दा पशुओं के ठेकेदार मुर्दा मीट को होटल पर सप्लाई करते थे!!ll



