
विद्यालयो मे आयोजित हुआ अर्द्धवार्षिक मुल्यांकन

गडहनी। विभागीय गाइडलाइन के तहत प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मे कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मुल्यांकन बुधवार से शुरू हुआ।वहीं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सह केन्द्राधीक्षक के द्वारा टैग विद्यालयों से आये वीक्षक शिक्षकों का योगदान कराने के उपरान्त परीक्षा से संबंधित गोपनीयता की सपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर वीक्षण कार्य मे लगाया गया।प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं डीडीओ नन्द जी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा 18 से 26 सितम्बर तक चलेगा।विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर एक विद्यालय से दुसरे विद्यालय को टैग किया गया है।टैग विद्यालय के शिक्षक सेन्टर वाइज वीक्षण का कार्य करेंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन हेतू जिला, अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर पर पदाधिकारियों का उडनदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।















