
सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ नगर के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को गूगल मीट के माध्यम से तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया गया । जनसुनवाई के दौरान कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 03 मारपीट, 01 भूमि विवाद व 07 अन्य से संबंधित थे । प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया ।





