A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

कलीनगर में सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई सुरक्षा किट

पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ‘स्वच्छता ही सेवा 2024, के अन्तर्गत महा सफाई अभियान (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024) को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं। उन्होंने नगर के सभी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा किट वितरित की। जिसमें वर्दी, जूता, गिलब्स, मास्क व हैलमेट शामिल हैं।

IMG 20240919 WA0015 1

चेयरमैन प्रतिनिधि ने सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी नाली-नालों, सड़कों पर जल का ठहराव ना होने दें। प्रतिदिन सुबह झाडू लगाए फिर नालियों की सिल्ट निकाले। कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों के ड्राइवरों एवं सफाईकर्मियों से कहा कि प्रत्येक सड़क का कूड़ा उठाएं नगर में कहीं किसी भी तरह की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित नगरवासी कूड़ा कचरा सड़कों पर इधर-उधर ना फेंके। नगर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद पति बसंत लाल कश्यप, सफाई नायक तीरथराज व सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!