A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

अखिलेश मिश्र दूसरी बार बने अध्यक्ष व राजेंद्र गुप्ता महामंत्री

व्यापार मंडल घुश्मेश्वरनाथ का हुआ पुनर्गठन

अखिलेश मिश्र दूसरी बार बने अध्यक्ष व राजेंद्र गुप्ता महामंत्री

व्यापार मंडल घुश्मेश्वरनाथ का हुआ पुनर्गठन

राकेश जायसवाल कोषाध्यक्ष व गुरु प्रताप जायसवाल तथा संतोष वैश्य बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

घुइसरनाथ धाम प्रतापगढ़: पौराणिक स्थली बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम में हुई व्यापारियों की बैठक में अखिलेश मिश्र को दूसरी बार घुश्मेश्वर नाथ व्यापार मंडल का अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को महामंत्री तथा राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गुरुवार को घुश्मेश्वरनाथ धाम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी उदयशंकर द्विवेदी की मौजूदगी में व्यापार मंडल का पुनर्गठन हुआ। सर्वसम्मति से अखिलेश मिश्र को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को महामंत्री,राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष,व सोहनलाल यादव को उपकोषाध्यक्ष,गुरुप्रताप जायसवाल व संतोष वैश्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी। वहीं देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी,राकेश कुमार वैश्य और विवेक सिंह को उपाध्यक्ष के पद पर नवाजा गया।संयोंजक के पद पर डा राहुल गुप्ता और सहसंयोजक की जिम्मेवारी राजू सोनी को दी गयी। धीरेन्द्र गुप्ता और डा संतोष यादव को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। मूलचंद केसरवानी को मंत्री तथा शिवकुमार मौर्य को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया वहीं मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मति से मनीष कुमार मिश्र को मनोनीत किया गया। चुनाव प्रभारी उदयशंकर द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन हमारी शक्ति है लिहाजा संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने की जरुरत है। उन्होंने नवंबर माह बाजार के सभी व्यापारियों को सदस्य बनाने के साथ ही प्रमाण पत्र का वितरण हरहाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा वे व्यापारियों के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे।इस मौके पर डा वीपी यादव,राजकुमार मिश्र,राजू सिंह, रामप्रकाश मिश्र,आमित सिंह, रोहित श्रीवास्तव,बुधराम सरोज, अवधनारायण यादव आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!