A2Z सभी खबर सभी जिले कीसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर ,चौखड़ा में भाजपा का सदस्यता आभियान चलाया गया

ब्लाक प्रमुख भनवापुर के द्वारा भाजपा का सदस्यता कई लोग को सदस्यता दिलवाया

सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज के विधानसभा चौखड़ा ग्राम में ब्लॉक प्रमुख के द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया । जिसके द्वारा गांव में जाकर कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया ।

IMG 20240919 171349
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर 250 से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।

भाजपा की सदस्यता का हर 6 वर्ष में नवीनीकरण होता है, जो पार्टी का नियम है।
आप लोग 8800 002024 पर मिस्ड कॉल देकर और भाजपा से संपर्क कर सदस्य बन सकते हैं। भाजपा पूरे भारत में 10 करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह अभियान न केवल पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाएगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोड़ने का भी एक प्रयास है।
भाजपा महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य समूहों पर विशेष ध्यान दे रही है। 2014 में केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से लोगों को प्रधानमंत्री आवास, हर घर बिजली, हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा और निशुल्क राशन जैसी सैकड़ों गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसके कारण लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं ।
आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कृषि, उद्योग, व्यापार, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की योजनाओं से देश की आधी आबादी की दशा में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, और तीन तलाक खत्म करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के कारण भारत की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!