
*ग्रह कलह से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ मौत*
राठ- जलालपुर थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में ग्रह कलह के कारण एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया इलाज के दौरान मौत हो गई।
जलालपुर थाना क्षेत्र के बिलगाँव गांव निवासी हैप्पी पुत्र रमाशंकर 19 ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई कपिल राजपूत ने बताया कि पिता रमाशंकर शराब का लती है। रविवार शाम को शराब के नशे में आये पिता को मना करने पर आपस मे कहासुनी हुई थी जिसके चलते रविवार शाम छः बजे घर पर रखे जहरीले पदार्थ खा लिया। जानकारी लगते ही परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में भर्ती कराया जहाँ औपचारिक इलाज के दौरान राठ रिफर कर दिया। सोमवार दोपहर तक स्वास्थ्य ठीक हो गया लेकिन दोपहर के समय पुनः स्थिति गम्भीर देखकर डॉक्टर ने उरई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया लेकिन वहाँ बेड खाली न होने का हवाला देकर उरई से झांसी रिफ
र कर दिया रास्ते मे ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। घर मे मौत की सूचना मिलते ही माँ राजकुमारी सहित परिजनों का रो रोकर बुला हाल है। वही जानकारी के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता के नाम सत्तर बीघा कृषि योग्य भूमि है। मृतक दो भाई थे जिसमें यह छोटा था।
फाइल फोटो





