
महाराष्ट्र की सरकार ने राज्य हिंदी साहित्य अकादमी कि ओर से दिये जाने वाले पुरस्कार की राशि बढ़ाते हुए दुगुनी कर दी है। अकादमी के कार्याध्यक्ष श्री शीतल प्रसाद दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय पुरस्कार राशि एक लाख रूपय , राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि इंकायावन हजार रूपय, विधागत पुरस्कार राशि स्वर्ण पदक पैंतीस हजार रूपय, रजत पदक पच्चीस हजार रूपय,एवं कांस्य पदक ग्यारह हजार रूपय को बढ़ाते हुए क्रमश:- दो लाख रूपय, एक लाख रूपय, पचहत्तर हजार रूपय, पचास हजार रूपय, एवं पच्चीस हजार रूपय कर दिया है। डॉ• दुबे जी ने कहा कि हिंदी भाषा और साहित्य का सम्मान सभी हिंदी सेवियों का सम्मान होता है।


