खुनियांव में दो दिवसीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिताः
खुनियांव ब्लाक के ग्राम करही खास में चल रही दो दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिता हुई। खुनियांव ब्लाक के सभी न्याय पंचायत की प्राथमिक व जूनियर स्तर की टीमें ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए खूब वाह-वाही बटोरी। दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी खुनियांव ओम प्रकाश मिश्र ने किया।

बारिकपार की चांदनी ने तीसरा स्थान किया प्राप्त
अंतिम दिन दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल राउंड खेला गया। 200 मीटर दौड़ जूनियर स्तर में राजपुर के अमन ने प्रथम, गौरा के धर्मपीत द्वितीय और गौरडीह के अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में मटेसर की जूही प्रथम, गौरा की सविता द्वितीय तथा गौरडीह की खूशबू तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में गौरडीह के उस्मान प्रथम, राजपुर के अमन द्वितीय व गौरा के सनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मटेसर की नैनसी प्रथम, राजपुर की जानकी द्वितीय व बारिकपार की चांदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभा
जूनियर वर्ग 600 मीटर बालक वर्ग में अरमान अली प्रथम, नितिन मिश्रा द्वितीय व अभिषेक तृतीय, बालिका वर्ग में निशा प्रथम, जूही भारतीय द्वितीय व रिया भारती तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, अमन द्वितीय तथा साजिद तृतीय, बालिका वर्ग में नैनसी प्रथम, खुशबू द्वितीय और प्रेमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, ऊंचीकूद में भी बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई।
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर अभय पाण्डेय, राकेश प्रताप, मेंहदी हसन, लोकेश प्रताप, बचनेश मौर्य, रविंद्र गुर्जर, केसरी नंदन, जगदीश वर्मा, दिनेश शर्मा, संजीव, रामकृष्ण पाठक, रवि शर्मा, लाल बहादुर, सत्येंद्र चौधरी, विनोद उपाध्याय, शैलेन्द्र उपाध्याय, शैलेंद्र वर्मा, विकास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा मित्र व स्कूली बच्चे, अभिभावकों की उपस्थिति रही।