A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कौशांबी में आयोजित राजस्तरीय सबजूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मैं बांदा की टीम अलीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में किया शान से प्रवेश

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

IMG 20240930 WA0001 2

*कौशाम्बी में आयोजित राज्यस्तरीय सबजूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बाॅंदा की टीम ने अलीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में शान से किया प्रवेश*

कौशाम्बी,29 सितंबर 2024

 

कबड्डी कोच कमल यादव द्वारा प्रशिक्षित महिला कबड्डी टीम ने कौशाम्बी में आयोजित राज्य स्तरीय सबजूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में जिया, आस्था की रेड तथा खुशबू, अलशिफा के डिफेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिया इस मुकाबले में टाप स्कोरर रही जिसने अकेले दम पर 18 अंक अर्जित किये।इस प्रकार अंततः 28-14 से चित्रकूट (बाॅंदा) विजयी रहा ।सेमीफाइनल में चित्रकूट (बाॅंदा) का मुकाबला आगरा हास्टल की टीम से होगा। कबड्डी कोच एवं जिला कबड्डी ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव कमल यादव तथा पूरी टीम को बाॅंदा के खेलप्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुये आशा प्रकट की है कि आगामी मुकाबलों में टीम एकजुटता, साहस , धैर्य तथा अपनी आक्रामक एवं रक्षणात्मक शैली का प्रदर्शन करते हुये ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करे। जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्रवीर सिंह जादौन ने पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

 

Back to top button
error: Content is protected !!