A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधोलपुरमहाराष्ट्र

आज से शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

20241003 112808 आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024दिन गुरूवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। पूरे देशभर मे आदिशक्ति जगजननी दुर्गा माता की पूजा आराधना आरंभ हो रही है। देवी मंदिरों मे भक्तजनों का आना जाना शुरू है। “आदर्श नवदुर्गा बहुउद्देशीय सामाजिक व सांस्कृतिक मंडल”योगी अरविंद नगर कॉर्पोरेशन स्कूल मैदान , शिवाजी चौक,नागपुर मे भी दुर्गा माता मंदिर मे नवरात्र महोत्सव का आरंभ हो रहा है। समिति के द्वारा यहां प्रति वर्ष माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित किया जाता है। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर मे विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन किये जाते है। आदर्श नवदुर्गा मंडल का नवरात्र महोत्सव का यह ’37वां साल है। माता के मंदिर मे नवरात्र मे प्रतिदिन सुबह शाम माता के भक्तों के द्वारा आरती पूजा वंदना की जाती है।हर वर्ष की तरह इस साल भी दुर्गा मंडल द्वारा आज शाम देवी मां की कलश स्थापना के साथ नौ दिन तक अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की जायेगी। कलश एवं अखंड ज्योति प्रज्वलित होने के साथ ही नवरात्र महोत्सव आज से प्रारंभ हो जायेगा। मंदिर समिति के द्वारा नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर मे पंडाल लगाने के साथ देवी दुर्गा मंदिर को भी सुंदर रूप से सजाया गया है। आदर्श नवदुर्गा मंडल के द्वारा दिनांक 11/10/2024 दिन शुक्रवार को शाम के 07 बजे से भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा। नवरात्र के दौरान इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नौ दिनों तक सुबह शाम देवी मां की आरती पूजा वंदना की जायेगी। इस दौरान महिलाओं के द्वारा सुंदर देवी भजन भी किये जाते है। इन सभी आयोजनों मे आदर्श नवदुर्गा मंडल के सदस्यगणों के साथ स्थानीय निवासियों का भरपूर सहयोग रहता है। पूरे धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ नवरात्र उत्सव मनाया जाता है। ।। आदर्श नवदुर्गा मंडल सभी माता के भक्तों का हार्दिक अभिनंदन करता है। शुभकामनाऐं प्रदान करता है। विनित-: अध्यक्ष-विनोद रहाटे, सचिव- विट्ठलराव वचाले। सलाहकार-विजयजी धकाते, दिलीप दलाल,धर्माजी दमाहे,महेश संगेवार, कृष्णाजी हरडे, डॉ•दिलीप पाटील, सूरज कनोजिया, रामनाथ नायक, अशोक बावणे। मोहन बडोदे। । युवा कार्यकारिणी-: निलेश कनोजिया, सोनू माने, नितिन सरोदे, श्रीकांत पेलेकर, दिपक बंसोड़, पंकज दमाहे, महेंद्र लांजेवार, नंदू कावले, रंजित शर्मा, सरजू नायक, संजय ठाकुर।।। विशेष सहयोगी-: प्रगति इंजीनियरिंग,गणेश कानतोडे, गोपीचंद कुमरे, योगेश आमगे, दुर्गा किराणा, विशाल किराणा, संजय महल, नंदूजी सपाटे, टेकलाल, ।। सहयोगी सदस्य-: सोनू मरकाम, देवराव गायकवाड राजू मेश्राम, किसन ध्रुवे, ।। सदस्यगण-: सुरेश यादव, मनोहर टिक्कास, हेमेंद्र पुरी, रामकुमार बंदेवार ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!