A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अधिकारियों की लापरवाही से काल बनी फागी मदनपुरा रोड

दूदू -फागी नगर पालिका क्षेत्र में मदनपुरा गांव को जोड़ने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के लापरवाही के चलते काल बन गई है।  पानी के कटाव से हुए खड्डों के कारण रोजाना हो रहे हैं सड़क हादसे l यहां मानसून में भारी वर्षा के कारण पानी के कटाव से हुए गहरे खड्डों में आए दिन वाहन पलटने एवं लोगों के घायल होने की घटनाएं हो रही है। लेकिन अधिकारी इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। बारिश के 2 महीने बीत जाने के बाद भी सड़कों का यही हाल है l हैरतअंगेज बात यह है कि इस सड़क के निर्माण के बाद से अब तक यहां एक बार भी पेच वर्क नहीं कराया गया है। जिसके कारण यह सड़क पहले ही क्षतिग्रस्त हालत में थी, अब मानसून में पानी के कटाव से करीब एक दर्जन स्थानों पर गहरे खड्डे हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने निजी खर्चे पर इन खड्डों में मिट्टी डाली लेकिन वह भी वर्षा के कारण बह गई।
हालत यह है कि इस सड़क पर मदनपुरा सहित अन्य आसपास के गांव के लोग गुजरते हैं। अपने ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन लेकर खेतों में जाते हैं। गुरुवार को यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया और गहरे खड्डे में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक राम अवतार डूडी घायल हो गया। मदनपुरा उपसरपंच मुकेश गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मांग की है कि वह तत्काल इस सड़क का पुनर्निर्माण कारण अन्यथा मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।

Screenshot 20241003 195024 Screenshot 20241003 195019

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!