A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी-अजय क्रांतिकारी

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी-अजय क्रांतिकारी

IMG 20241003 WA0015 IMG 20241003 WA0013

पंचायतीराज विभाग एवं पर्यावरण सेना द्वारा संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली और संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता हेतु किया गया प्रेरित।

आज जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के निर्देशानुसार पंचायती राज विभाग प्रतापगढ़ एवं पर्यावरण सेना के संयुक्त तत्वावधान में मान्धाता विकास खंड के राय पुर कला और बरहुआ भोजपुर में हरित गांव स्वच्छ गांव की संकल्पना को साकार करने हेतु संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को संचारी रोगों से मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।रैली में शामिल स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्वच्छता लाना है,बीमारी भगाना है।संचारी रोगों को भगाना,सोते मच्छरदानी लगाना।आदि नारों से लोगों को जागरूक कर पर्यावरणीय स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।संचारी रोग नियंत्रण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से मुक्ति के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है।हमें अपने आस-पास गंदा पानी नही जमा होने देना चाहिए।उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय स्वच्छता के लिए घर के सामने पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करें और कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करें।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी वर्मा ने कहा कि बीमारियों से मुक्ति के लिए साफ सफाई ही विकल्प है।स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल कर पर्यावरण को भी स्वच्छ बना सकते हैं।उन्होंने सभी लोगों से अभियान में जुड़कर संचारी रोगों के मुक्ति के लिए गंदगी को समाप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयोजन पंचायत सचिव आलोक शुक्ला ने किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने समुदाय के साथ अमरूद का पौधा लगाकर सभी लोगों को स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर सतीश शुक्ला,प्रमोद कुमार,आलोक शुक्ला,राधा देवी,कुशुम, मंजू,विनीता,अशोक पटेल,पप्पू,अनिता के साथ नमन कुमार तिवारी,सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!