
सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में उपजिलाधिकारी / क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा शंशाक सिंह, थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई के साथ आज दिनांक 01.10.2024 को थाना स्थानीय के अधिकारी व कर्मचारीगण, ग्राम प्रधानों, बीडीसी, संभ्रांत आमजन तथा धर्म गुरुओं, व्यापार मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा को सकुशल व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक की गई । सभी को उच्च अधिकारीगण, शासन व मा0 न्यायालय से प्राप्त गाइडलाइन के संबंध में बताया गया तथा सभी से त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी ।
अमरेन्द्र सिंह लोधी





