A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

विदाई की बेला में छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर यूटर्न ………..

छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.....

रायपुर– विदाई की बेला में छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर यूटर्न ले लिया है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

प्रदेश में मानूसन की बिदाई 12 अक्टूबर तक हो जाती है। अक्टूबर में बारिश की गतिविधियां कम ही रहती हैं। अब फिर से मानसून की सक्रियता से गर्मी, उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में फिर से सक्रिय हो रहा है।

शनिवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक होने वाली बारिश से अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान ज्यादा परिवर्तन होन की संभावना है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!