शिव को पाना है तो पहले राम बनों राम को पाना है तो शिव बनों – स्वामी कमलदास जी बापू
कथा का वाचन श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहा पुराण कथा के राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू ने किया
अलवर: श्री लइना बाबा सरकार की विशेष अनुकंपा से नवरात्रि के उपलक्ष्य में स्कीम नम्बर 9 वार्ड नम्बर 15 श्योलाल पुरा अलवर के श्री शिव खाटू श्याम जी के मंदिर के समस्त भक्त जनों के विशेष सहयोग से स्कीम नम्बर 9 वार्ड नम्बर 15 श्योलाल पुरा अलवर के श्री शिव खाटू श्याम जी के मंदिर में 7 दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहा पुराण कथा का भब्य आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व गाजे बाजे के साथ एक कलश यात्रा श्री शिव खाटू श्याम जी के मंदिर से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों ने भाग लिया। कथा का वाचन श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहा पुराण कथा के राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू ने किया। उन्होंने पहले दिन की श्री शिवमहा पुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने वालों को पहले भगवान राम का अनुकरण करना पड़ता है और भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले भगवान शिव का अनुकरण करना पड़ता है क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं एक निराकार है एक साकार है। यह जानकारी श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से साथ में आईं बापू जी की धर्मपत्नी श्रीमती ज्ञानवती देवी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को बापू जी तीन महापापी ब्राह्मणों की कथा सुनाएंगे।











