
झांसी जेल में लाइट एक्शन, कैमरा की तैयारी
झांसी। झांसी जिला कारागार में लाइट एक्शन कैमरा की तैयारी होने जा रही है। इसके लिए फिल्म निर्माता निर्देशक अपनी टीम के साथ झांसी जिला कारागार पहुंच कर लोकेशन देख चुके है। अब वह शासन से अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं।
भारत सिनेमा जगत के फिल्म निर्माता-निर्देशक अभिनेता प्रकाश झा अपहरण, राजनीति, माफिया गिरी पर कई हिट फिल्म बनाने के मामले में चर्चाओं में रहते है। ऐसे में अब वह झांसी जिला कारागार
• बनेगी बड़े पर्दे की मूवी
और उस में बंद बंदियों पर कोई नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर बड़ी मूवी बना कर धमाल मचाने के मूड में है। इसके लिए फिल्म निर्माण प्रकाश झा ने गत दिनों अपनी टीम के साथ झांसी जिला कारागार पहुंच कर पूरी शूटिंग करने की लोकेशन देखीद्ध साथ ही जेल प्रशासन से चर्चा की। बताया जा रहा है कि अब प्रकाश झा उत्तर प्रदेश की जेल से कोई बड़ी हिट मूवी तैयार करने वाले है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की झांसी जिला कारागार की
जेल को प्राथमिकता सबसे पहले दी है।
झांसी जिला कारागार या उत्तर प्रदेश की अन्य कोई जेल में मूवी की तैयारी होगी। वही इस संबंध में झांसी जेल अधीक्षक से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व फिल्म निर्माण निर्देशक प्रकाश झा झांसी जेल आए थे उन्होंने लोकेशन आदि देख ली है। लेकिन उन्होंने बता दिया गया है कि पहले वह शासन से फिल्म बनाने की अनुमति लेकर आए उसके बाद ही फिल्म बनाने की अनुमति जेल प्रशासन देगा।
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी






