A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

शहर में निकाली गई भव्य विशाल चुनरी यात्रा,1100 मीटर चुनरी माता को चढ़ाई

Screenshot 20241008 080925 WhatsAppसागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। जगत जननी मां हरसिद्धि मंदिर बाघराज में नवरात्र की पंचमी पर मातारानी को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। हजारों लोग शहर में निकली भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए। ढोल-ताशे, डीजे, बैंडबाजों के साथ लोग हाथों से माता की दिव्य चुनरी को थामे निकले। चुनरी यात्रा जहां से भी निकली, फूलों की बरसात की गई। यात्रा का जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भक्ति-भाव से स्वागत किया। माता रानी की चुनरी यात्रा के आयोजक व भाजपा नेता विनोद प्रजापति ने चुनरी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर मातारानी की भव्य चुनरी यात्रा किया जाता है। यह पांचवा वर्ष है। सोमवार को सुबह 10 बजे से मां हरसिद्धि माता मंदिर, राजीव नगर वार्ड भोपाल रोड से सिद्ध पीठ माँ हरसिद्धि माता मंदिर बाघराज मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली गई है। आयोजन में शहर सहित ग्रामीण इलाकों से आए करीब 7 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। चुनरी लेकर यात्रा शाम 3.30 बजे बाघराज मंदिर दरबार पहुंची जहां विशेष पूजन-अर्चन कर मातारानी को 1100 मीटर की चुनरी समर्पित की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष, युवा और बच्चे मौजूद थे। यात्रा में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण और भगवान लवकुश की जीवंत झांकियां शामिल थी। आयोजकों में प्रमुख रूप से विनोद प्रजापति सहित राजकुमार प्रजापति, बिट्टू प्रजापति, सचिन प्रजापति, राजू पटेल, शिवम सोनी, कैलाश प्रजापति, सूरज प्रजापति, गोपाल प्रजापति, मोहन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भोपाल मार्ग पर स्थित मां हरसिद्धि मंदिर से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा का मोतीनगर चौराहे, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, इतवारा बाजार, केशवगंज, काकागंज, पिपरिया से लेकर मंदिर द्वार तक सैकड़ों जगह स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, भाजपा युवा नेता अभिराज सिंह, अशोक सिंह बामोरा, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागतकर चुनरी यात्रा में शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!