A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाट पचलाना में कन्या पूजन किया गया

*सरस्वती विद्या मंदिर भाट पचलाना में गरबा नृत्य करवाया गया*

रतलाम – नवरात्रि पर गांव गांव माताजी की स्थापना की जाती है, और वही डांडिया भी खेला जाता है, इसी को लेकर आज दुर्गाष्टमी के अवसर पर समीपस्थ सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाट पचलाना में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गाष्टमी के दिन विद्यालय प्रांगण मैदान में गरबा नृत्य करवाया गया। गरबा नृत्य के लिए सुबह से ही बालिकाएं उत्साहित थी, गरबा से पहले विद्यालय द्वारा नौ देवी रूपी कन्या का पूजन किया गया, मातारानी की चुन्नी कन्या को भेट की गई, देवी रूपी कन्या का पूजन किया गया व प्राचार्य नारायण चौधरी, उप प्राचार्य गोपालसिंह पंवार सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। सभी स्टॉफ ने कन्या को प्रणाम किया व उसके बाद मातारानी के भजन पर गरबा किया गया, गरबा नृत्य में बालिका के अलावा बालक ने भी डांडिया का आनंद लिया। वही सभी भैया बहिनों को प्रसाद वितरित की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!