?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

उच्च शिक्षा अधिकारी से प्राचार्य की शिकायत

जिला संवाददाता

उच्च शिक्षा अधिकारी से प्राचार्य की शिकायतIMG 20240831 214959

 

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं के रिफ्रेशर कोर्स में व्यवधान पैदा करने वाली प्राचार्य की शिकायत रम्पुटा के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा से की है । रम्पुटा के अध्यक्ष प्रो . कुमार शर्मा व महामंत्री प्रो . रणवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी , आगरा से मुलाकात कर नियमों व तथ्यों के साथ शिक्षिकाओं का पक्ष उनके समक्ष प्रस्तुत किया । इस पर आश्वासन दिया गया कि इस मामले में जांच समिति गठित होगी । मौके पर प्रो . शांति स्वरूप , डॉ . सौरभ कुमार सेंगर , डॉ . मधु माहौर , डॉ . भावना टिम्मल , प्रो . वाचस्पति यादव , डॉ . राम अवध यादव आदि मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!