
रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाला पकड़ा
अलीगढ़ । आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर ई – रेल टिकट बनाकर कालाबाजारी करने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल व क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है । संयुक्त टीम ने चौहान कंप्यूटर सेंटर गभाना पर छापा मारा । यहां से कंप्यूटर संचालक लोकेश कुमार सिंह निवासी रामपुर , गभाना को पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से ई – रेल टिकट बनाकर मूल्य से 100-150 रुपये तक अधिक लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया । टीम ने भविष्य की यात्रा के चार टिकट कीमत 3299 रुपये व भूतकाल की यात्रा के सात टिकट कीमत 5677 रुपये मूल्य के बरामद किए ।




