A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्भाग स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ के विद्यार्थियों ने किया प्रतिनिधित्व 

सीकर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयुपर के तत्त्वावधान में विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर विशेष योग्यजन के लिए पूर्णरूप से समर्पित, विधिक जागृति के क्रम में “जागरूकता के लिए आरएसएलएसए खेल- उड़ान” जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विशेष विद्यालयों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के 08 वर्ष की आयु से 18 वर्ष की आयु या मानसिक मंदता में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष रूप से सक्षम विशेष खिलाड़ियों की सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ के दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजास के दिव्यांग विद्यार्थी साहिल द्वारा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने पर संस्था प्रधान विद्याधर शर्मा व विद्यालय स्टाफ व छात्रों ने साहिल का स्वागत कर हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्या विद्याधर शर्मा ने अपनी स्वयं की दिव्यांगता का उदाहरण देते हुए कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है बशर्ते लक्ष्य के प्रति लगन व निष्ठा होनी चाहिए। सन्दर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने बताया कि लम्बी कूद में राउमावि राजास के साहिल, कबड्डी में राउमावि बीदसर के आशीष कुमार ,राउमावि रीनू के योगेश कुमार , राउमावि राजास के साहिल ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिनिधित्व किया । प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता प्रमाण पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!