
सीकर. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को जुलियासर में कार्रवाई की गई। जुलियासर में अंजनी माता मेले में चिकित्सा विभाग की टीम ने 15 खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 किलो बेसन के लड्डू नष्ट करवाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में विभाग की ओर से मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली व नंदराम मीणा की टीम ने जुलियासर में आयोजित अंजनी माता मेले में कार्रवाई की। इस दौरान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर मिले खराब दस किलो लडडू नष्ट करवाए गए। वहीं जय श्रीराम मिष्ठान भंडार से चुरमा, बालाजी मिष्ठान भंडार से मावा पेडा, सुण्डाराम मिष्ठान भंडार से मावा, बृजवाली मिष्ठान भंडार के यहां रिफाइंड सोयाबिन तेल, विनायक मिष्ठान भंडार से मावा पेडा, आरएस खजला भंडार से सोयाबिन तेल, राजु मिष्ठान भंडार से मावा का सैम्पल लिया गया। टीम द्वारा सात सैम्पल लिए गए। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। इस दौरान टीम ने खाद्य व्यापारियों को दुकानों में साफ सफाई को विशेष ध्यान रखने तथा स्वच्छता रखने तथा खाद्य वस्तुओ को ढककर रखने के लिए पाबंद किया।



