A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

रात में बिना बताए घर से निकली महिला, सुबह ट्रेन से कटकर मौत

सिद्धार्थ नगर। उसका थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास शुक्रवार की सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के केसारी गांव निवासी राजू यादव की पत्नी रमावती यादव (45) पत्नी राजू यादव की गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित उसका राजा के पास सुबह हमसफर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और पहचान करवाया। मृतका के पति राजू यादव ने बताया कि रमावती बृहस्पतिवार की रात किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी, वर्तमान में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। वह लोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे, सोशल मीडिया पर भी रमावती की फोटो डालकर घर से लापता होने की सूचना दी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!