A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसमराजनीतिरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए में 68, 10, 2, 1 के फॉर्मूले पर बनी सहमति

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान कर दिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान व असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

68,10, 2, 1 के फॉर्मूले पर मुहर लग गयी है। 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है, वहीं 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, जदयू को दो सीट मिला है, जबकि लोजपा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है। आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर सीट से चुनाव लड़ेगा। वहीं जदयू, जमशेदपुर पश्चिम व तमाड़। वहीं लोजपा चतरा से चुनाव लड़ेगा। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है। झारखंड में रोटी,बेटी माटी बचाने का चुनाव है। झारखंड में हमने फैसला किया है कि झारखंड में ये चुनाव एनडीए लड़ेगा। भाजपा, आजयू, जदयू और एलजेपी झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वहीं पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है

 

Back to top button
error: Content is protected !!