?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरदेश
Trending

Haryana Ministers: हरियाणा में मंत्रिमंडल का बंटवारा, गृह-वित्त समेत 12 विभाग CM सैनी के पास

हरियाणा में नई सरकार बनने के तीन दिन बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है.

Haryana Ministers Offices A 1

Haryana Ministers: हरियाणा में नई सरकार बनने के तीन दिन बाद ही मंत्रियों के विभागों (distribution of portfolios among ministers) का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखा है, जबकि राव नरबीर सिंह को उद्योग और पर्यावरण समेत कई विभाग सौंपे गए हैं. गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हरियाणा कैबिनेट में संभावित 14 मंत्रियों की घोषणा हुई.
WhatsApp Image 2024 10 21 at 00.51.58

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त, गृह, योजना, आबकारी, जनसंचार और भाषा एवं संस्कृति सहित 12 विभागों का कार्यभार अपने पास रखा है. उन्होंने गुरुवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 8 अक्टूबर को हुए चुनाव परिणामों में 90 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया था.

WhatsApp Image 2024 10 21 at 00.51.58 1
मंत्रियों के विभागों में अनिल विज, जो अंबाला कैंट से विधायक हैं और पूर्व सरकार में गृहमंत्री थे, को श्रम, ऊर्जा और परिवहन विभाग दिए गए हैं. आरती सिंह राव को स्वास्थ्य, आयुष समेत 3 विभाग सौंपे गए हैं. राव नरबीर सिंह को उद्योग, वन और पर्यावरण विभाग मिले हैं. महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा का कार्यभार सौंपा गया है.

विपुल गोयल को राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन विभाग दिए गए हैं. अरविंद शर्मा जेल और सहकारिता विभाग देखेंगे. श्याम सिंह राणा को कृषि और किसान कल्याण विभाग, जबकि कृष्ण कुमार बेदी को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और एससी/बीसी कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है. श्रुति चौधरी महिला और बाल विकास विभाग का कामकाज संभालेंगी.

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!