A2Z सभी खबर सभी जिले कीकृषिताज़ा खबर
Trending

धान खरीद में देरी से मचा बवाल, गुस्साए किसानों ने लगाया जाम; सीएम सैनी ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन<

17 प्रतिशत नमी वाली धान को भी नहीं खरीदा जा रहा है। सीएम नायब सैनी ने जायज मांगों को पूरी करने और खरीद में तेजी लाने का आश्वासन दिया है।

Haryana Ministers Offices A 1

हरियाणा में धान खरीद और उठान की धीमी गति से किसान परेशान हैं। कई जगहों पर किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस्माईलाबाद में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया और आरोप लगाया कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान को भी नहीं खरीदा जा रहा है। सीएम नायब सैनी ने जायज मांगों को पूरी करने और खरीद में तेजी लाने का आश्वासन दिया है।
Paddy procurement 1
धान खरीद और उठान का कार्य धीमा होने से किसान परेशान हैं। वीरवार को कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन घंटे जाम लगाया। इसी तरह कैथल के राजौंद में मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर मंडी के बाहर असंध-कैथल मार्ग पर जाम भी लगाया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जींद के गांव धमतान में नरवाना-टोहाना मार्ग पर एक घंटे जाम लगाया। हालांकि कई जगह पर दोपहर बाद धान खरीद में तेजी भी आई है।

किसानों ले लगाया परेशान करने का आरोप
इस्माईलाबाद में मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान को भी नहीं खरीदा जा रहा है। धान के अंबार बढ़ते जा रहे हैं।

किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि राइस मिलर्स केवल 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदने का प्रयास जारी रखे हुए हैं। इसी कारण से धान की खरीद से हाथ खींचकर किसानों को परेशान करने काम किया जा रहा है।

अब निगरानी में होगी खरीद- एसडीएम
एसडीएम अमन कुमार ने आश्वासन दिया कि अब निगरानी में खरीद करवाई जाएगी। इसके लिए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने भी किसानों को समझाया। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त राजेश जोगपाल ने आश्वासन दिया कि नियमों की अनदेखी कर खरीद करने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

सीएम सैनी ने जायज मांग पूरी करने का दिया आश्वासन
उधर, धान की धीमी सरकारी खरीद को लेकर मचे बवाल के बीच वीरवार को हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ पहुंच कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। मुलाकात में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी हैं। सैनी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उनकी जायज मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया है।

कैथल में 15 आढ़तियों को नोटिस

कैथल की अनाज मंडी में सड़़क पर धान डालने पर 15 आढ़तियों को नोटिस दिया गया है। तीन आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। जिलेभर की मंडियों में 18 लाख सात सात 500 क्विंटल आवक अब तक हुई है। सात लाख क्विंटल से ज्यादा का धान खरीदा जा चुका है। तीन लाख 32 हजार 340 क्विंटल का उठान हो चुका है। आवक तेज होने के कारण कई मंडियों में जाम की स्थिति बनी हुई है।

जींद की मंडियों में शुरू नहीं हो पाई खरीदी
जींद की मंडियों में करीब तीन लाख क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी थी। जिसमें से 60 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। हालांकि वीरवार तक जींद, उचाना, सफीदों और जुलाना मंडी में खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। वहीं बाकी मंडियों में खरीद हुई है। राइस मिलर्स के पंजीकरण करवाने से शुक्रवार को खरीद में तेजी आने की संभावना है।

रोहतक मंडी में 3638 क्विंटल धान की आवक
रेाहतक की नई अनाज मंडी में वीरवार को धान की खरीद नहीं हुई जबकि 939 क्विंटल धान की वीरवार को मंडी में आवक हुई। अब तक कुल 3638 क्विंटल धान की आवक रोहतक अनाज मंडी में हुई है। जिसमें से बुधवार को 1259 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई थी।

अंबाला में खरीदी जा चुकी है 84 हजार टन से अधिक धान
अंबाला की अनाज मंडियों में एक लाख 85 हजार टन की आवक हो चुकी है, इसमें से 84 हजार 514 टन की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 14 हजार 633 एमटी धान का उठान हुआ है।

फतेहाबाद में धान खरीदी नहीं होने पर रोष
फतेहाबाद में धान की खरीद नहीं होने से रोष है। यहां ने लघु सचिवालय पर धरना दिया। धरना देने के बाद डीसी मनदीप कौर पहुंचे। उन्होंने खरीद में तेजी लाने का आश्वासन दिया।

करनाल में धान खरीदी में तेजी
करनाल में धान की खरीद और उठान में पहले की तुलना में तेजी आई है। अब तक 23 लाख क्विंटल आवक हुई है। इसमें 8.40 लाख क्विंटल खरीद की गई है। 21 प्रतिशत धान स्टाक का उठान किया जा चुका है। खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने की है।

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!