
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश एवं जिला आयुष अधिकारी जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवम आयुर्वेद दिवस वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार पर कार्ययोजना के अंतर्गत आयुर्वेद और कार्य स्थल पर स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियों को कार्यालय के अधीनस्थ शासकीय आयुष चिकित्सालय एवं औषधालयो द्वारा विभिन्न कार्यालय में जाकर कार्यालय के स्टाफ को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मे सामंजस्य बनाए रखने के लिए आयुर्वेद को कैसे अपनाये की सलाह दी। कार्यस्थल पर होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण किया , कार्यस्थल पर होने वाली थकान को आयुर्वेद से कैसे दूर करें एवं शरीर की ऊर्जा को बनाकर कैसे रखें, ध्यान एवं योग से मानसिक तनाव को कैसे दूर करें इसके लिए योग प्रशिक्षक द्वारा योगासन बताएं एवं चिकित्सालय में आए हुए मरीजों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें आगे भी भविष्य में आयुर्वेद को ही अपनाकर कैसे स्वस्थ रहें समझाइश दी। विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को स्वस्थ रहने हेतु आयुर्वेद कैसे अपनाये बालक एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां उपलब्ध कराई गई,मेरा आयुर्वेद वृक्ष अंतर्गत विभिन्न औषधीय पौधों को रोपित कर उसकी औषधीय उपयोगिताओं के बारे में अवगत कराया गया।







