कोटाA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरराजस्थान

42 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफतार

राजस्थान के कोटा में थाना बोरखेडा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बडी कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा तस्करी के काम मे ली जा रही एक एसयुवी कार जब्त

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर अमृता दुहन आईपीएस ने बताया कि कोटा शहर पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ व अवैध फायर आर्म्स तस्करी की रोकथाम व धरपकड व वांछित अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान मे बोरखेडा पुलिस व जिला डीएसटी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुल्जिम तंवरसिहं झाला पुत्र भंवरसिहं झाला जाति राजपुत उम्र 29 साल निवासी राजपुत बस्ती ग्राम कलमंडी कला थाना सदर झालरापाटन जिला झालावाड के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा (डण्ठल, पती, बीज) कुल वजन 42 किलो 600 ग्राम मय तस्करी के काम मे ली जा रही एक एसयुवी कार को जप्त कर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाही विवरण अवैध मादक पदार्थ व अवैध फायर आर्म्स तस्करी की रोकथाम व उनके सप्लायरो की धरपकड हेतु दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर के निर्देशन व लोकेन्द्र पालीवाल पुलिस उपाधीक्षक वृत्त पंचम जिला कोटा शहर के सुपरविजन व रामलक्ष्मण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बोरखेडा के नेतृत्व में थाना बोरखेडा पर विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा कोटा शहर डीएसटी टीम की आसुचना पर दिनांक 23. 10. 2024 को कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान आरोपी तंवरसिहं झाला पुत्र श्री भंवरसिहं झाला जाति राजपुत उम्र 29 साल निवासी राजपुत बस्ती ग्राम कलमंडी कला थाना सदर झालरापाटन जिला झालावाड के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ गांजा (डण्ठल, पती, बीज) कुल वजन 42 किलो 600 ग्राम मय एक एसयुवी कार रजिस्ट्रेशन नम्बरIMG 20241024 WA0048

22BH9682D को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। मुलजिम के खिलाफ थाने पर प्रकरण धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया ।

अनुसंधान किया जा रहा है। मुल्जिम से मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त के बारे मे गहन अनुसंधान किया जावेगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!